{"_id":"6a32fc5a05b57f39a40ac954","slug":"blos-are-distributing-enumeration-forms-door-to-door-jind-news-c-199-1-sroh1006-155244-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बीएलओ घर-घर बांट रहे एन्यूमरेशन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बीएलओ घर-घर बांट रहे एन्यूमरेशन फॉर्म
विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी11-पुनरीक्षण अभियान के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म बांटते हुए बीएलओ। स्रोत प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के लिए जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह 14 जुलाई तक जारी रहेगा। पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 1036 मतदान केंद्रों से संबंधित 1036 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करना शुरू कर दिया है।
इसके बाद मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर अपने हस्ताक्षर के साथ बीएलओ के पास जमा करवाना होगा जिस पर रंगीन फोटो भी लगाना अनिवार्य है। एसआईआर कार्य को लेकर जिला में 121 सुपरवाइजरों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए जिला में कुल 121 सुपरवाइजरों और 1036 बीएलओ को लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान एक जुलाई 1987 से पूर्व जन्मे नागरिकों को अपनी आयु एवं पहचान संबंधी एक मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
वहीं एक जुलाई 1987 से दो दिसंबर 2004 के बीच जन्मे व्यक्तियों को अपना एक दस्तावेज और माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा। इसके अतिरिक्त 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे आवेदकों को अपना एक दस्तावेज और माता-पिता दोनों के एक-एक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।