फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   By celebrating, they conveyed a message to society about respecting daughters.

Jind News: खुशी मनाकर समाज को बेटियों के सम्मान का संदेश दिया

Sun, 12 Jul 2026 05:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
By celebrating, they conveyed a message to society about respecting daughters.
फोटो 12जेएनडी01-नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए ऋषि सुखदेव महाराज। स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गोबिंदपुरा गांव में बेटी के जन्म पर परिवार ने खुशियां मनाकर समाज को बेटियों के सम्मान का संदेश दिया। रमेश कुमार और शीला देवी के बेटे प्रदीप और पत्नी राधिका के घर पहली संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार सबसे पहले रोहतक रोड स्थित कला धाम आश्रम पहुंचा, जहां कलाधारी महाराज और ऋषि सुखदेव महाराज से नवजात को आशीर्वाद दिलाया गया। इसके बाद ऋषि सुखदेव महाराज की अगुवाई में डीजे के साथ नाचते-गाते नवजात का गांव गोबिंदपुरा में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फूल बरसाकर बच्ची और परिवार का अभिनंदन किया। ग्रामीण सुखबीर, राजीव का कहना था कि गांव में पहली बार किसी बेटी के जन्म पर इस तरह स्वागत यात्रा निकाली गई। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने परिवार को शुभकामनाएं दीं। ऋषि सुखदेव महाराज ने कहा कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। उन्हें अच्छे संस्कार, शिक्षा और समान अवसर मिलें तो वे परिवार और समाज का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म कर सभी बच्चों को समान प्रेम और संस्कार देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed