फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chemists take oath against drug abuse, vow to stop illegal sale

Jind News: नशे के खिलाफ केमिस्टों ने ली शपथ, अवैध बिक्री रोकने का लिया संकल्प

Wed, 19 Aug 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chemists take oath against drug abuse, vow to stop illegal sale
18जेएनडी09: डीआई गीता गोयल नशा नहीं बेचने की कैमिस्टों को शपथ दिलवाते हुए । स्रोत: कैमिस्ट
जींद। नशा मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जींद, जुलाना और अलेवा क्षेत्र के 200 कैमिस्टों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। केमिस्टों ने नशा नहीं करने और नशे से संबंधित दवाओं की अवैध बिक्री नहीं करने का संकल्प लिया। जिला ड्रग अधिकारी एवं अभियान की नोडल अधिकारी गीता ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। केमिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की बिक्री रोकने में जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने केमिस्टों से बिना चिकित्सकीय सलाह प्रतिबंधित या नशीली दवा नहीं बेचने की अपील की। साथ ही, अवैध बिक्री की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचना देने को कहा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान केमिस्टों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed