सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister's development rally on April 5, Deputy Speaker gives instructions to officials

Jind News: मुख्यमंत्री की विकास रैली पांच अप्रैल को, डिप्टी स्पीकर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's development rally on April 5, Deputy Speaker gives instructions to officials
07जेएनडी14: पांच अप्रैल को मुुख्यमंत्री विकास रैली को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेते डिप्टी स्प
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पांच अप्रैल को होने वाली प्रस्तावित विकास रैली को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई हैं। शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली और रैली की तैयारियों के साथ-साथ विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

डिप्टी स्पीकर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि रैली के दौरान जींद विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने को कहा। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है बस अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रस्ताव तैयार करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैठक में शहर के कायाकल्प के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव मांगे गए। डॉ. मिड्ढा ने घोषणा की है कि विधानसभा के सभी गांवों की चौपालों या धर्मशालाओं में आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा गांवों को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलर प्लांट लगाने और पेयजल समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने पर चर्चा हुई।
डिप्टी स्पीकर ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के सुधारीकरण और जिला परिषद के नए भवन के शिलान्यास का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एडीसी प्रदीप कुमार और एसडीएम सत्यवान मान सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed