सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   City residents demanded the closure of the biogas plant.

Jind News: शहरवासियों ने की बायोगैस प्लांट को बंद कराने की मांग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
City residents demanded the closure of the biogas plant.
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड से सटे रिहायशी क्षेत्र में बने बायोगैस प्लांट को बंद कराने को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हरियाणा कांग्रेस के सहप्रभारी जितेंद्र बघेल को ज्ञापन दिया। सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने आश्वस्त किया की पार्टी का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता जनता के हितों की सुरक्षा के लिए सदैव मैदान में खड़ा मिलेगा।
Trending Videos

भाजपा सरकार ने अपने चंद उद्योगपति मित्रों को खुश करने के लिए लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट का लगना किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। इस मामले में पार्टी के सांसद और विधायक सड़क से लेकर सदन तक जनता के हितों की आवाज बुलंद करते हुए तानाशाही भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में तमाम नियमों को ताक पर रखकर बायोगैस प्लांट लगाना लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट में रात को कार्य शुरू हो जाता है। लोगों के विरोध के बाद प्लांट से धुंआ एक पाइप से नहीं अपितु उसे नीचे से ही फैलाकर छोड़ा जा रहा है। रिहायशी क्षेत्र से बायो गैस प्लांट को हटाने के लिए वह मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के कई मंत्रियों को ज्ञापन सौंप चुके है। आज तक धरातल पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। मा. सेवा राम के नेतृत्व में मिले इस प्रतिनिधिमंडल में बिजेंद्र दहिया, शिलकराम पिंडारा, संजय कालवां, सतबीर सिंह, हरियाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed