सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress and BJP leaders clash over Julana railway overbridge, vying for credit

Jind News: जुलाना रेलवे ओवरब्रिज को को लेकर कांग्रेस-भाजपा नेता आमने-सामने, श्रेय लेने की लगी होड़

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress and BJP leaders clash over Julana railway overbridge, vying for credit
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की परशुराम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जुलाना में बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ देखने को मिली।

इस दौरान सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी आमने-सामने आ गए। इससे कुछ देर के लिए कार्यक्रम का माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि उन्होंने जुलाना रेलवे ओवरब्रिज की मांग कई बार संसद में उठाई है जिसकी पुष्टि लोकसभा की कार्यवाही से की जा सकती है। रेलवे फाटक पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे लोगों को भारी परेशानी होती है। ओवरब्रिज बनने से क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि रेलवे मंत्रालय ने उनकी मांग को स्वीकार कर लिया है और रेल मंत्री की ओर से जारी पत्र में भी इसकी स्वीकृति का उल्लेख है। सांसद ने कहा कि परियोजना में देरी नहीं होनी चाहिए और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
वहीं, कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को पहले ही मंजूरी दे दी थी और मुख्यमंत्री ने 19 जुलाई 2025 को इसकी स्वीकृति प्रदान की थी। उन्होंने बताया कि कुछ औपचारिकताएं शेष हैं जिन्हें पूरा करने के बाद दो महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह करीब 50 करोड़ रुपये की परियोजना है जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इसी दौरान सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के भाई वजीर गांगोली ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज की अंतिम मंजूरी केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है और राज्य सरकार अकेले इसे मंजूर नहीं कर सकती। हालांकि, वह अपनी बात पूरी नहीं कर पाए और सांसद ने उन्हें बीच में रोक दिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रमेश कौशिक, विधायक कुलदीप वत्स, समाजसेविका वृंदा शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed