उचाना। मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम हुआ। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता एसडीएम रमित यादव ने की। अत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है जो जन्मों-जन्मों से हमारी संस्कृति में समाहित रहा है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का माध्यम है। गीता में भी योग के महत्व का उल्लेख किया गया है। यदि व्यक्ति आत्मा का परमात्मा से साक्षात्कार करना चाहता है तो योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। इस मौके पर नपा चेयरमैन विकास काला, महेंद्र लोधर, नरेश सौंगरी, डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. मीना, डॉ. प्रियंका, डॉ. कृष्ण, योगाचार्य कुलदीप, सतीश, गुरमीत, बीडीपीओ शमशेर नैन मौजूद रहे।