सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Negligence in development work will not be tolerated, problems should be resolved immediately.

Jind News: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समस्याओं का तुरंत समाधान करें

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Negligence in development work will not be tolerated, problems should be resolved immediately.
फोटो 21जेएनडी25-उपमंडल कार्यालय सभागर में आयोजित अधिकारियों की मीटिंग में जानकारी लेते हुए विधा
विज्ञापन
उचाना। उपमंडल कार्यालय के सभागार में रविवार को उचाना हलके के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने की। विधायक पूरी तरह सख्त और एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विभागवार चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी।

विधायक अत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को एक ही काम के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास रैली के दौरान उचाना हलके के लिए स्वीकृत मांगों की भी समीक्षा की गई। विधायक ने कहा कि सभी विकास योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है और उन्हें तय समय सीमा में पूरा करना जरूरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा करसिंधु महाग्राम, छात्तर, नगूरां और अलेवा सहित कई गांवों में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बिजली निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से भी क्षेत्र में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी ली गई।
मानसून को ध्यान में रखते हुए विधायक ने जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही नहरी पानी से जुड़े मुद्दों पर भी तेजी से समाधान करने के निर्देश दिए गए ताकि किसानों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विधायक ने कहा कि जनसंवाद और समाधान शिविरों में मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। हर नागरिक की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
बैठक में एसडीएम रमित यादव, बीडीपीओ शमशेर नैन, डॉ. राजेश मित्तल, रमेश राणा, विनय जेई, नरेश सौंगरी और सत्यवान दुर्जनपुर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed