सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress District President discussed the strengthening of the organization.

Jind News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Congress District President discussed the strengthening of the organization.
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी जनसंपर्क अभियानों को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर विशेष जिम्मेदारियां सौंपीं।
Trending Videos

पार्टी ने जिले की सभी विधानसभाओं के लिए निगरानी टीमें गठित की हैं। नरवाना से राजा सरपंच कंडेला, सुभाष लाठर, राजकुमार बाल्मीकि व मंजीत दहिया को नियुक्त किया। उचाना में वजीर पान्नू, जितेंद्र लाठर, सुखविंदर कौर व सरदार निरवेल सिंह को नियुक्त किया। जींद से राममेहर मलिक निढ़ाना, संदीप सिंगला, कुलवंत लाठर व रिंकू खान को नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीदों मे मंजीत सैनी, सोनू भारद्वाज, बाला शर्मा व जगदीश भनवाला को नियुक्त किया। जुलाना में राजू लखिना, सुरेश शर्मा, सुमेर नायक व कैलाश गोयल को नियुक्त किया। इसके अलावा सेल, ट्रेनिंग और फ्रंटल डिपार्टमेंट्स के लिए भी अनुभवी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है।
ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि आज जनता महंगाई, बेरोजगारी, गिरती स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों की समस्याओं से त्रस्त है। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतें, बदहाल सड़कों और किसानों के कर्ज जैसे मुद्दों पर आवाज बुलंद करें।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए हर महीने के पहले शनिवार को जिला कार्यालय में मासिक बैठक अनिवार्य रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed