{"_id":"6a319b65d7319e84290b53b6","slug":"demanded-to-open-a-rural-bank-branch-in-the-grain-market-jind-news-c-199-1-sroh1006-155199-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अनाज मंडी में ग्रामीण बैंक शाखा खोलने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अनाज मंडी में ग्रामीण बैंक शाखा खोलने की मांग की
विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी12-अनाज मंडी में आढ़तियों से बातचीत करते हरियाणा ग्रामीण बैंक के चेयरमैन सुमंत सिं
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। अनाज मंडी में आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान सोनू भारद्वाज ने की। बैठक में हरियाणा ग्रामीण बैंक के चेयरमैन सुमंत सिंह सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में मंडी से जुड़े आढ़तियों और किसानों की समस्याओं तथा बैंकिंग सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान आढ़तियों ने मंडी परिसर में ग्रामीण बैंक की शाखा स्थापित करने की पुरजोर मांग रखी। उनका कहना था कि वर्तमान में बैंक शाखा मंडी से काफी दूरी पर स्थित है, जिससे करोड़ों रुपये के दैनिक व्यापार और लेन-देन में कठिनाई आती है। मंडी क्षेत्र में गाड़ियों की खरीद एजेंसियां, ट्रक यूनियन, किराना स्टोर और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बड़ी संख्या में होने के बावजूद नजदीक कोई बैंक शाखा नहीं है।
इस पर चेयरमैन सुमंत सिंह सांगवान ने कहा कि हरियाणा ग्रामीण बैंक आरबीआई के नियमों के तहत कार्यरत एक प्रमुख सरकारी बैंक है, जो अन्य बैंकों की तरह सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाता है। उन्होंने आढ़तियों से अपील की कि वे अपने खाते ग्रामीण बैंक में खोलें, जिससे उन्हें बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
उन्होंने मौके पर मौजूद क्षेत्रीय प्रबंधक को मंडी में नई शाखा खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों द्वारा गांव बुआना में शाखा खोलने की मांग पर सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के आदेश भी जारी किए गए। बैठक में कई वरिष्ठ आढ़ती एवं बैंक अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राजीव यादव, संजीव ढांडा, अमित सिंहरोहा सहित अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।