सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Despite the blowing easterly winds, there is no relief from the heat.

Jind News: राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी, तापमान पहुंचा 37 डिग्री

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Despite the blowing easterly winds, there is no relief from the heat.
विज्ञापन
जींद। पिछले दिनों राहत के बाद फिर गर्मी सताने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही भी कम रही।

पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी।अब आसमान साफ होने और धूप तेज होने के कारण तापमान फिर बढ़ने लगा है। दिन के समय चलने वाली गर्म हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर दोपहिया वाहन चालकों और खुले में काम करने वाले मजदूरों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचाव के लिए लोग छाते, टोपी और पानी की बोतलों का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं शीतल पेय, जूस और ठंडे पानी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। अगले दो दिनों तक गर्मी का असर बना रह सकता है, जबकि 4 जून के बाद मौसम अपेक्षाकृत सुहावना होने की संभावना है।

ऐसे रहेगा आगे तापमान
तारीख-न्यूनतम-अधिकतम
तीन जून-27-40
चार जून-27-37
पांच जून-27-38
छह जून-27-38
सात जून-28-40
आठ जून-29-40
वर्जन
चार जून से क्षेत्र में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और मौसम गतिविधियों के प्रभाव से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। यदि बूंदाबांदी होती है तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article