{"_id":"6a1f32cdc859c64c310975b1","slug":"notices-issued-to-holders-of-illegal-connections-jind-news-c-199-1-sroh1009-154426-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध कनेक्शन धारकों को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध कनेक्शन धारकों को दिए नोटिस
विज्ञापन
02जेएनडी04: कनेक्शनों की जांच करके नोटिस जारी करते हुए विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। हर घर तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करवाने को लेकर उपमंडल अभियंता नवीन कुमार मुडे ने रायका मोहल्ला और मोर पट्टी का निरीक्षण किया और मौके पर लोगों की समस्याओं सुनीं। मौके पर टीम ने दर्जनों अवैध व अस्वच्छ कनेक्शन धारकों को नोटिस दिए।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता नवीन कुमार मुंडे ने कहा कि अवैध कनैक्शन धारकों पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने पेयजल के कनेक्शन नियमित नहीं करवाए वह जल्द से जल्द अपने कनेक्शन को नियमित करवा ले।
उपमंडल अभियंता ने कहा कि विभाग द्वारा जल संरक्षण अभियान के तहत कई टीमों का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर पेयजल के कनेक्शन को चैक कर रही है। इस मौके पर जो अवैध व अस्वच्छ कनेक्शन पाए जाते है।
विज्ञापन
उन्हें नोटिस देकर दो दिन का समय दिया जाता है।
इसके साथ ही जिन नलों पर टेप नही लगी उन कनेक्शन धारकों को नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या नही रहेगी हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि जिले में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में हर कनेक्शन पर टेप लगवाना, अस्वच्छ कनेक्शन की पहचान करके उन्हें ठीक करवाना, पेयजल आपूर्ति में क्लोरिनेशन की जांच करवाना शामिल है।

Trending Videos