फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctor sexually assaults girl during treatment, FIR registered

Jind News: इलाज के दौरान डॉक्टर ने युवती का किया यौन उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज

Wed, 19 Aug 2026 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Doctor sexually assaults girl during treatment, FIR registered
नरवाना। शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज के दौरान युवती का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। घटना करीब तीन साल पुरानी है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी डॉ. विनोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती ने एफआईआर में बताया कि वर्ष 2023 में उसका नरवाना स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉ. विनोद कुमार ने उसे अपनी निगरानी में रखा और इसी दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया। प्रभारी पूजा का कहना है कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed