सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity employees protested against privatization of the corporation and formation of Haryana Agro Discom.

Jind News: बिजली कर्मचारियों ने निगम में निजीकरण और हरियाणा एग्रो डिस्कॉम बनाने का किया विरोध

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees protested against privatization of the corporation and formation of Haryana Agro Discom.
फोटो 16जेएनडी11-सब डिवीजन नगूरां में बैठक के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। बिजली निगम में निजीकरण और हरियाणा एग्रो डिस्कॉम बनाने के विरोध में मंगलवार को ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर सब डिविजन नगूरां में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सब डिविजन प्रधान राजकुमार ने की और संचालन सोहनलाल ने किया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए गए।

प्रधान राजकुमार ने कहा कि सरकार निगम में नीजीकरण, एग्रो डिस्कॉम बनाने के अलावा स्मार्ट लगाने जैसी कार्रवाई कर जनता और निगम कर्मचारियों में टकराव करवाना चाहती है। प्रदेश सरकार निगम को निजी हाथों में सौंपकर रोजगार खत्म करना चाहती है। प्रदेश सरकार हरियाणा एग्रो डिस्कॉम स्थापित कर किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा एग्रो डिस्काम स्थापित होने से किसानों को अपने कामों के लिए दूर -दूर तक भटकाना पड़ेगा। जिससे किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ेगा। प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने से निगम में कर्मचारियों की भर्ती नहींं होगी और बेरोजगारी बढे़गी। इस अवसर पर दयानंद दलाल, अमरजीत, सुनील, प्रवीण, सतीश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed