{"_id":"6a319bea8fff49968d0317f7","slug":"electricity-theft-detected-at-seven-places-25-illegal-water-connections-cut-jind-news-c-199-1-jnd1005-155220-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सात जगह बिजली चोरी पकड़ी, 25 अवैध पानी कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सात जगह बिजली चोरी पकड़ी, 25 अवैध पानी कनेक्शन काटे
विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। इन मकानों के कटे बिजली पानी के कनेक्शन। स्रोत पुलिस।
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरवाना। मंगलवार को चमेला कॉलोनी में बिजली विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान सात मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जबकि 25 अवैध पानी कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया गया। विभागों ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
डीएसपी कमलजीत राणा ने बताया कि पीएसआई सोनू के नेतृत्व में पुलिस, बिजली विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कॉलोनी के विभिन्न हिस्सों में गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिजली विभाग की टीम ने सात घरों में अवैध रूप से बिजली चोरी होते हुए पकड़ी। मौके पर ही विभागीय कार्रवाई करते हुए दोषियों पर लगभग डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने अवैध रूप से लिए गए 25 पानी कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें तुरंत प्रभाव से काट दिया। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी, बिजली चोरी, सरकारी संसाधनों के अवैध उपयोग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।