सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Emphasis was given on education and unity in the meeting of Dhanak Samaj.

Jind News: धानक समाज की बैठक में शिक्षा व एकता पर दिया जोर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Emphasis was given on education and unity in the meeting of Dhanak Samaj.
धानक चौपाल में बैठक करते समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। संत कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले धानक समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विकास, आपसी भाईचारा बढ़ाने और जागरूकता फैलाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज की एकता को मजबूत करने, मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता करने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
Trending Videos

इसके साथ ही युवाओं को सरकारी नौकरियों के प्रति प्रेरित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए भी ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी ब्लॉक प्रधानों और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और समाज के उत्थान के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशन सेमिनार आयोजित किए जाएंगे तथा कोचिंग की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।
अप्रैल माह में संगठन की ओर से जिला स्तरीय अंबेडकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कमलेश डाबला ने की, जबकि संचालन लेक्चरर बॉलयोगेश्वर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश डाबला, वेदप्रकाश बनवाल, दयाराम मोरवाल, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल महेंद्र सिंह, श्रीराम ताजपुर, रामौतार पचेरवाल, टीनू प्रधान, गजराज नांधा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed