फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will strip and sit on protest at the Khanauri border today, announcing nationwide protests on August 20.

Jind News: आज खनौरी बॉर्डर पर कपड़े उतारकर धरने पर बैठेंगे किसान, 20 अगस्त को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

Wed, 19 Aug 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers will strip and sit on protest at the Khanauri border today, announcing nationwide protests on August 20.
नरवाना (जींद) । दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर मंगलवार को तीसरे दिन भी किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा। किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा की ओर बॉर्डर को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह सील रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन

पंजाब सीमा में धरने पर बैठे किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि बुधवार सुबह 11 बजे 51 किसान पैदल मार्च करते हुए बॉर्डर के पास पहुंचेंगे और कपड़े उतारकर धरने पर बैठेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार की नीतियों और किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के विरोध में 20 अगस्त को देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सभी जिलों में किसान मांगपत्र देंगे और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


किसान सरकार के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहते हैं : डल्लेवाल
खनौरी मोर्चे पर मंगलवार को हुई बैठक में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसानों का उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाना है। केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों के साथ बैठक कर समाधान निकालें। डल्लेवाल ने कहा कि किसान सरकार के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहते हैं। मांगें पूरी होने तक किसान संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 11 बजे बॉर्डर की ओर बढ़ेंगे किसान
किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि 16 अगस्त से दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए पैदल निकला 51 किसानों का जत्था बॉर्डर से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर पहले धरने पर बैठा है। प्रशासन ने किसानों की शांतिपूर्ण पैदल यात्रा रोक दी है। 16 अगस्त को अधिकारियों ने जत्थे में किसानों की संख्या कम करने की बात कही थी। किसान नेताओं ने 51 की जगह 41 किसानों को आगे भेजने पर सहमति भी जताई लेकिन इसके बावजूद अनुमति नहीं मिली। अब किसानों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे बॉर्डर की ओर पैदल मार्च करने का फैसला किया है। हरियाणा के किसानों के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें अपने क्षेत्रों में प्रदर्शन करने को कहा गया है। आने वाले दिनों में हरियाणा में आंदोलन को लेकर बड़ी कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी।


जींद एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जींद एसपी कुलदीप सिंह मंगलवार को बॉर्डर पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हालात पर नजर रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस की तीन कंपनियां तैनात हैं। दिनभर इलाके में सामान्य स्थिति बनी रही और पंजाब की तरफ किसान धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed