{"_id":"69cd64a0b2e13886cd043b85","slug":"father-of-three-commits-suicide-after-being-harassed-by-academy-director-jind-news-c-199-1-sroh1006-150924-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अकादमी संचालक की प्रताड़ना से परेशान 3 बच्चों के पिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अकादमी संचालक की प्रताड़ना से परेशान 3 बच्चों के पिता ने की आत्महत्या
विज्ञापन
01जेएनडी20-नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जींद। कबड्डी अकादमी संचालक की प्रताड़ना से परेशान 3 बच्चों के पिता ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। सफीदों के गांव बहादुरगढ़ में प्रेम कोच शहीद भगत सिंह के नाम से अकादमी चलाता है। अकादमी में 36 वर्षीय सीताराम के दो बच्चे अभ्यास करने के लिए जाते थे। संचालक पिछले दो साल से पैसे को लेकर सीताराम को प्रताड़ित कर रहा था।
परिजनों ने बताया कि सीताराम पैसों को लेकर संचालक की लगातार बढ़ती मांग से तंग आ चुके थे। तीन दिन पहले संचालक ने सीताराम, राधेश्याम और उनके नाबालिग लड़के के खिलाफ थाने में मारपीट करने की शिकायत भी दी थी। शिकायत वापस लेने को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसमें समझौता होने के संचालक ने शिकायत को वापस लेने का वादा कर मुकर गया जिससे सीताराम दिमागी रूप से परेशान चल रहे थे।
बुधवार सुबह परिजनों ने सीताराम को घर में फंदे पर लटका हुआ पाया। शव को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक सीताराम की बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने संचालक पर जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया।
वर्जन
परिजनों ने अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई है। परिजनों के बयान के बाद मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -चंद्रपाल, जांच अधिकारी, सदर थाना सफीदों
Trending Videos