सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Firefighters' sit-in protest continues for the fifth day.

Jind News: अग्निशमन कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Firefighters' sit-in protest continues for the fifth day.
12जेएनडी21 : विरोध प्रदर्शन करते हुए फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन का धरना रविवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। फरीदाबाद अग्निकांड में मौत हुई दो फायर कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी। यूनियन ने सरकार से मांग की कि दोनों कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद का दर्जा दिया जाए।
Trending Videos

इसके अलावा कर्मचारियों ने ठेका प्रथा, कौशल रोजगार निगम, पालिका रोल, डोर-टू-डोर और ऑपरेशन मेंटेनेंस जैसे सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 16 अप्रैल को तीन घंटे का काम बंद, 20-21 अप्रैल को काले बिल्ले लगाकर विरोध, 24-25 अप्रैल को उल्टा झाड़ू प्रदर्शन, 27-28 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल और एक और दो मई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल की जाएगी। धरने में वीरेंद्र सिंह, अंग्रेज सिंह, सत्यवान, शम्मी, प्रवीण कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता एलएफएम राममेहर श्योकंद ने की और मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed