फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former CRSU INSO chief Monu Malik joins BJP

Jind News: सीआरएसयू के पूर्व इनसो प्रधान मोनू मलिक भाजपा में शामिल

Tue, 18 Aug 2026 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Former CRSU INSO chief Monu Malik joins BJP
17जेएनडी02: भाजपा में आस्था जताते हुए मोनू मलिक। स्रोत: संगठन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व इनसो प्रधान मोनू मलिक ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया और हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पुत्र रुद्राक्ष मिड्ढा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

मोनू मलिक विश्वविद्यालय परिसर में सक्रिय छात्र नेता के रूप में पहचान बना चुके हैं। इनसो प्रधान रहते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए। छात्रावास, परीक्षा, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी टीम के साथ विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए। भाजपा में शामिल होने के बाद मोनू मलिक ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। राजनीति में आने के बाद भी विद्यार्थियों और युवाओं की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह युवाओं को भाजपा की नीतियों से जोड़ने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed