फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four accused in a brawl, who were taken on foot with their heads shaved, are in judicial custody.

Jind News: सिर मुंडवाकर पैदल ले जाए गए झगड़े के चार आरोपी न्यायिक हिरासत में

Thu, 30 Jul 2026 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four accused in a brawl, who were taken on foot with their heads shaved, are in judicial custody.
नरवाना। गांव बेलरखा पुल के पास 24 जुलाई को दो पक्षों के बीच हुए खूनी झगड़े के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को सिर मुंडवाकर नरवाना हरियल चौक से न्यायिक परिसर तक पैदल ले जाया गया था। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों से एक दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ की। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त भी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed