फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No sewer line or paved road in New Jawahar Colony, anger among residents

Jind News: न्यू जवाहर कॉलोनी में सीवर लाइन और पक्की सड़क नहीं, लोगों में रोष

Thu, 30 Jul 2026 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
No sewer line or paved road in New Jawahar Colony, anger among residents
29जेएनडी23: न्यू जवाहर कॉलोनी निवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जानकारी देते हुए। स्रोत :
जींद। शहर की न्यू जवाहर कॉलोनी के निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सीवर और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गली नंबर-10 निवासी तरुण ने बताया कि न्यू जवाहर कॉलोनी शहर के अप्रूव्ड क्षेत्र में आती है लेकिन आज तक यहां सीवर लाइन नहीं बिछाई गई और न ही गलियों का निर्माण कराया गया है। सीवरेज व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान कॉलोनी की गलियों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कच्ची गलियों में कीचड़ जमा रहने के कारण कई लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं। जगह-जगह बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बरसात के मौसम में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द सीवर लाइन बिछाने, गलियों का निर्माण कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कॉलोनीवासी बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान अनूप कालीरमन, परमजीत सिंह, राकेश कुमार, कुलबीर सिंह, मंगत राम शास्त्री, गुरदेव, सोमबीर रोहिल्ला, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, विक्की, सुनील कुमार, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed