{"_id":"69c0045d71c5eb4cea045839","slug":"gas-cylinder-shortage-persists-for-a-week-consumers-in-distress-jind-news-c-199-1-sroh1009-150417-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक हफ्ते से गैस सिलिंडर की किल्लत, उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक हफ्ते से गैस सिलिंडर की किल्लत, उपभोक्ता बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी38: रुपया चौक पर भारत गैस की एजेंसी के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में पिछले एक सप्ताह से रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत गहराने लगी है। इससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। हालात यह है कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है। लोगों को एजेंसियों के बाहर घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।
उपभोक्ता कृष्ण ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले गैस सिलिंडर बुक कराया था लेकिन अभी तक सप्लाई नहीं मिली। मजबूरी में उन्हें एजेंसी के बाहर लाइन में लगना पड़ रहा है। कई बार दो से तीन घंटे इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है। यही स्थिति शहर के अन्य इलाकों में भी देखने को मिल रही है।
गैस संकट का सबसे ज्यादा असर कामकाजी लोगों और महिलाओं पर पड़ रहा है। इन्हें रोजमर्रा के कामकाज के बीच समय निकालकर लाइन में लगना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में गैस एजेंसियों के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।
होटल व ढाबा संचालक भी परेशान
जिले में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत ने होटल और ढाबा संचालकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई स्थानों पर होटल-ढाबा संचालक घरेलू गैस सिलिंडर का सहारा लेकर काम चला रहे हैं। इससे नियमों के उल्लंघन की स्थिति भी बन रही है। कॉमर्शियल सिलिंडर मिल नहीं पा रहे हैं।
गैस की आपूर्ति को जल्द सुचारु किया जाए और एजेंसियों की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके और दैनिक जीवन सामान्य हो सके। फिलहाल गांवों में भी सप्लाई शुरू की गई है।
- अमित सैनी, सप्लाई इंचार्ज
Trending Videos