{"_id":"6a061bbb6a5fb963500657f7","slug":"general-public-should-cooperate-in-house-listing-exercise-dc-jind-news-c-199-1-sroh1006-153377-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान सूचीकरण के कार्य में सहयोग करें आमजन : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान सूचीकरण के कार्य में सहयोग करें आमजन : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य तेजी से जारी है। यह अभियान 30 मई तक पूरा किया जाएगा। आमजन घर-घर पहुंच रहे प्रगणकों को सही एवं सटीक जानकारी दें।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जनगणना के दौरान प्रगणकों द्वारा किसी भी नागरिक से ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या किसी तरह के दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें।
इस चरण में प्रत्येक घर से मकान की स्थिति, परिवार की मूल जानकारी, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं और अन्य आवश्यक विवरण मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं।
एकत्रित जानकारी पहले सुपरवाइजर के पास जाएगी, जहां उसका सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद चार्ज ऑफिसर द्वारा भी डाटा की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में इस कार्य के लिए 2268 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि उनकी निगरानी के लिए 378 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान एकत्रित किए जाने वाले सभी आंकड़े गोपनीय रखे जाएंगे और उनका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं एवं जन कल्याणकारी नीतियों के निर्माण में किया जाएगा।
उन्होंने मकान मालिकों और किरायेदारों से आग्रह किया कि वे सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि भविष्य की योजनाएं वास्तविक आंकड़ों के आधार पर बनाई जा सकें। जनगणना 2027 का दूसरा चरण फरवरी माह में शुरू होगा, जिसमें जिले की जनसंख्या की गणना की जाएगी। संवाद
Trending Videos