Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
In Jind, the CMO disregarded the Prime Minister's appeal, traveling by official car even to a training center located just 100 meters away.
{"_id":"6a06e769af8c7849a20c0987","slug":"video-in-jind-the-cmo-disregarded-the-prime-ministers-appeal-traveling-by-official-car-even-to-a-training-center-located-just-100-meters-away-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में सीएमओ ने प्रधानमंत्री की अपील की नजरअंदाज, 100 मीटर दूर प्रशिक्षण केंद्र तक भी सरकारी कार से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सीएमओ ने प्रधानमंत्री की अपील की नजरअंदाज, 100 मीटर दूर प्रशिक्षण केंद्र तक भी सरकारी कार से पहुंची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर साइकिल और पैदल चलने की अपील की है, वहीं दूसरी ओर सरकारी अधिकारी ही इस संदेश को गंभीरता से लेते नजर नहीं आ रहे।
इसका उदाहरण नागरिक अस्पताल परिसर में देखने को मिला, जहां सीएमओ डॉ. सुमन कोहली महज 100 मीटर दूर स्थित प्रशिक्षण केंद्र तक भी सरकारी कार से पहुंची। नागरिक अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
सीएमओ का कार्यालय और प्रशिक्षण केंद्र के बीच की दूरी लगभग 100 मीटर ही है। बावजूद इसके सीएमओ पैदल जाने के बजाय सरकारी वाहन से प्रशिक्षण केंद्र पहुंचीं।
कुछ कर्मचारियों ने बताया कि कार्यालय से प्रशिक्षण केंद्र तक पैदल पहुंचने में मुश्किल से एक-दो मिनट का समय लगता है। इसके बावजूद वाहन का उपयोग किया गया, जिसे अनावश्यक माना जा रहा है। इस मामले में सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।