Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
"The BJP and the Congress Party are like real sisters; by taking turns in power, they are making fools of the public," says Krishna Jamalpur.
{"_id":"6a06df5e8b1bb9f990054fee","slug":"video-the-bjp-and-the-congress-party-are-like-real-sisters-by-taking-turns-in-power-they-are-making-fools-of-the-public-says-krishna-jamalpur-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों सगी बहनें, बारी-बारी सत्ता में आकर जनता को बना रही बेवकूफ : कृष्ण जमालपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों सगी बहनें, बारी-बारी सत्ता में आकर जनता को बना रही बेवकूफ : कृष्ण जमालपुर
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा की संगठन समीक्षा बैठक शुक्रवार को ब्राह्मण धर्मशाला उचाना में हुई। अध्यक्षता हलका अध्यक्ष रणधीर सिंह घोघड़ियां ने की। मुख्यातिथि प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर और अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह धानिया एवं प्रदेश प्रभारी चौधरी सहीराम पहुंचे।
प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. कृष्ण जमालपुर ने सभी 21 सैक्टरों की कमेटियों की समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने आह्वान किया कि यदि अपने बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत कर लेंगे तो निश्चित रूप से प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। प्रदेश में आए दिन हत्याएं, बलात्कार, गुंडागर्दी, फिरौती एवं दलितों पर अत्याचार की घटनाएं आम हो गई हैं।
गुंडे घटनाओं को अंजाम देकर बेखौफ होकर सरेआम प्रदेश में घूम रहे हैं। प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर गुंडे सलाखों के पीछे होंगे। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही हैं। ये दोनों सगी बहनें हैं, इन्हें दो पार्टियां मानने की भूल न करें। ये दोनों पार्टियां बारी बारी से सत्ता में आने के लिए जनता को बेवकूफ बनाती हैं, जो नेता कल तक कांग्रेस में थे, वो आज भाजपा में हैं। इन पार्टियों को जनता की समस्याओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है इसलिए बसपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन दोनों पार्टियों की पोल खोलने का काम करें।
यूपी में बसपा कार्यकाल में कुमारी मायावती द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं समेत ला एंड आर्डर को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान न देकर जनता को पाखंड एवं अंधविश्वास में झोंक रही है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हर स्तर पर बसपा के संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा को सिर्फ और सिर्फ बसपा ही हरा सकती है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, ईश्वर उचाना, सत्यवान अलीपुरा, रजत कलोदा, सुरेंद्र मांडी, राजा करसिंधु, मोहन पेंटर अलीपुरा, अनिल सैणी, रतन छातर, प्रदीप दबलैन, सोनिया नागर, कुलदीप घसो, जयपाल फौजी, सुभाष बुडायन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।