{"_id":"6a85f99f74c68ef2730d9575","slug":"half-naked-foot-march-at-data-singhwala-khanauri-border-postponed-barricades-removed-jind-news-c-17-1-rtk1052-906951-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर अर्धनग्न पैदल मार्च स्थगित, हटी बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर अर्धनग्न पैदल मार्च स्थगित, हटी बैरिकेडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना (जींद)। दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अगुवाई में बैठे किसानों ने अर्धनग्न पैदल मार्च स्थगित कर दिया है। हरियाणा प्रशासन से वार्ता में तय हुआ है कि किसानों का प्रतिनिधिमंडल 4 सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिलकर मांगें रखेगा। इसी के साथ 16 अगस्त से बंद दिल्ली-पंजाब हाईवे पर बुधवार दोपहर से यातायात बहाल हो गया है।
किसानों की पैदल यात्रा 16 अगस्त को दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर पहुंची थी। बुधवार को बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग तक 51 किसानों के अर्धनग्न जत्थे के पैदल मार्च का कार्यक्रम नियत था। इसे टालने के लिए मंगलवार रात से ही पंजाब और हरियाणा प्रशासन लगा हुआ था।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समक्ष उच्चाधिकारियों से बातचीत या बैठक कराने का प्रस्ताव भी रखा गया लेकिन उन्होंने रात में बैठक से इन्कार कर दिया। कहा, बुधवार सुबह बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 11 बजे पैदल मार्च से पहले ही नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र, डीएसपी कमलदीप राणा और पंजाब पुलिस के डीएसपी के साथ किसान प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। प्रशासन ने सरकार की ओर से प्रस्ताव दिया कि 4 सितंबर को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक कराएंगे। किसान नेताओं के कहने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने बॉर्डर पर धरनारत किसानों के समक्ष इसकी जानकारी भी दी। इसके बाद सहमति बन गई।
डल्लेवाल बोले-वार्ता का प्रस्ताव मंजूर, आनाकानी हुई तो फिर निकलेगा मार्च
डल्लेवाल ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए पैदल मार्च फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की। कहा, सरकार यदि किसानों की मांगों पर बातचीत करती है तो वह तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि सरकार किसानों के साथ किसी प्रकार की आनाकानी या हेराफेरी करती है तो देश के अलग-अलग राज्यों से दोबारा पैदल मार्च निकाले जाएंगे। सरकार को इसका ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद प्रशासन की ओर से बॉर्डर पर लगाई गई बैरिकेडिंग हटा दी गई है।
डीसी के आदेश पर रखा गया था प्रस्ताव
नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के आदेश पर किसानों के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था। यह निर्देश मिले थे कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल की 4 सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक कराएंगे। वहां किसान अपनी मांगें रखें। इसके लिए किसानों की समिति भी बनाई गई है।
बैरिकेडिंग हटते ही हाईवे पर यातायात बहाल
पैदल यात्रा स्थगित होने के बाद जींद प्रशासन ने दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग 4:30 बजे हटानी शुरू कर दीं। एक घंटे में दोनों तरफ की बैरिकेडिंग हटा दी गई हैं। हाईवे पर वाहनों का आवागमन फिर शुरू हो गया है। 16 अगस्त से बॉर्डर बंद रहने के कारण वाहन चालकों को डायवर्ट रूट से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। हाईवे खुलने से आमजन ने राहत की सांस ली है।
किसानों की प्रमुख मांगें.....
भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौता रद्द किया जाए।
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो।
किसानों का कर्ज माफ किया जाए।
न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी रद्द की जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो 1 नरवाना। नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र किसानों के सामने केंद्रीय मंत्री के साथ किसानों की बैठक होने की जानकारी देते हुए। संवाद।
फोटो 2 नरवाना। पैदल यात्रा स्थगित करने का ऐलान करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद
फोटो 3 नरवाना। प्रशासन द्वारा हटाए जा रहे कंक्रीट के बैरिकेडिंग। संवाद
फोटो 4 नरवाना। बैरिकेडिंग हटाने के बाद यातायात गुजरते हुए। संवाद।