फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers on strike...more than 70 dumping points created in the city, 250 tons of garbage accumulated

Jind News: सफाई कर्मचारी की हड़ताल पर...शहर में 70 से अधिक डंपिंग प्वाइंट बने, 250 टन कूड़ा जमा

Thu, 20 Aug 2026 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers on strike...more than 70 dumping points created in the city, 250 tons of garbage accumulated
19जेएनडी26: नगर परिषद कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कूड़े का उठान नहीं होने से शहर के मुख्य बाजारों और प्रमुख सड़कों के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। हालात यह हैं कि शहर में छोटे-बड़े मिलाकर 70 से अधिक अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बन गए हैं।
विज्ञापन

पहले से निर्धारित 10 डंपिंग प्वाइंटों पर कई-कई टन कूड़ा जमा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। शहर में करीब 180 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके चलते सड़कों व बाजारों से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को आगामी तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में आने वाले दिनों में कूड़े की मात्रा और बढ़ने की आशंका है। वर्तमान में शहर की सड़कों और खाली स्थानों के आसपास करीब 250 टन कूड़ा जमा होने का अनुमान है। सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा की अध्यक्षता में धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगों को लागू नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार कूड़ा उठाने का प्रयास, विवाद के बाद रुकवाया काम
प्रशासन की ओर से कूड़े का उठान करवाने का एक बार प्रयास किया गया था। इस दौरान हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विवाद किया और कूड़े के उठान का काम रुकवा दिया। इसके बाद से प्रशासन की ओर से दोबारा बड़े स्तर पर कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर शहर के व्यस्त क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। मुख्य बाजार, रोहतक रोड, गोहाना रोड, सफीदों रोड, डीआरडीए मार्केट, मेन बाजार और पालिका बाजार समेत कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़ा सड़कों के किनारे फैलने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। लगातार बढ़ते कूड़े के ढेर से संक्रमण और मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है।
फोटो कैप्शन
19जेएनडी26: नगर परिषद कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
19जेएनडी27: पुराने बस अड्डे के नजदीक लगा कूड़े का ढेर। संवाद

19जेएनडी26: नगर परिषद कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

19जेएनडी26: नगर परिषद कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed