सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana Board has released the schedule for admission in class 9th and 11th.

Jind News: 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए हरियाणा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board has released the schedule for admission in class 9th and 11th.
विज्ञापन
रेवाड़ी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल कर दिया गया है। कक्षा नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी।
Trending Videos

यदि कोई छात्र इस अवधि में दाखिला लेने से वंचित रह जाता है तो उसे 1 मई से 16 मई तक संबंधित स्कूल के प्राचार्य की अनुमति से प्रवेश दिया जा सकेगा। इसके बाद 17 मई से 31 मई तक दाखिला केवल जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से ही संभव होगा। वहीं कक्षा 11वीं में 1 अप्रैल से अस्थायी दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिनों के भीतर नियमित दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई छात्र किसी कारण से तय समय में दाखिला नहीं ले पाता है प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से उसे अगले 10 कार्य दिवसों तक प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।
इसके अलावा 11वीं कक्षा में संस्था प्रमुख की अनुमति से बिना विलंब शुल्क के अगले 10 विद्यालय दिवसों तक दाखिला किया जा सकेगा। यदि इसके बाद भी प्रवेश करने की आवश्यकता पड़ती है तो स्कूल मुखिया को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। निदेशालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद यदि किसी छात्र का दाखिला किया जाता है तो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा के महानिदेशक से अनुमति लेना जरूरी होगा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों व अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
---
अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार यदि निर्धारित समय के बाद भी कक्षा नौवीं में दाखिले किए जाते हैं तो इसके लिए स्कूल मुखिया को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति मिलने के बाद 17 से 31 मई तक भी बिना शुल्क नौवीं कक्षा में दाखिले हो सकेंगे। वहीं 11वीं कक्षा में दाखिलों के लिए भी नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पहली अप्रैल से होगी। ये प्रोविजनल एडमिशन होंगे। 10वीं के बोर्ड नतीजों की घोषणा के बाद पास होने वाले विद्यार्थियों को सामान्य दाखिले दिए जाएंगे।
--------------
कक्षा 9वीं में दाखिले की तिथियां
सामान्य दाखिले--1 से 30 अप्रैल
प्रधानाचार्य की अनुमति से (बिना शुल्क)--1 से 16 मई
खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से (बिना शुल्क)--17 से 31 मई
---------------------
कक्षा 11वीं में दाखिले की तिथियां
प्रोविजनल दाखिले--1 अप्रैल से
सामान्य दाखिले : बोर्ड परिणाम के 10 दिन के भीतर
संस्था प्रमुख की अनुमति से (बिना शुल्क)--अगले 10 विद्यालय दिवस
डीईओ की अनुमति से (बिना शुल्क)--इसके बाद अगले 10 विद्यालय दिवस
----
वर्जन
कक्षा नौवीं और 11वीं में दाखिले समय सारिणी के अनुसार ही किए जाएंगे। यदि कोई छात्र निर्धारित समय पर दाखिला नहीं ले पाता है तो उसे दस दिन का मौका दिया जाएगा।-बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed