जींद। चांदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर वीरवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता बढाएं, सावधानी अपनाएं, मच्छरों से आजादी पाएं नामक स्लोगनों से जागरूक किया। निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि मलेरिया एक संक्रामक बीमारी है। इसमें मरीज को तेज बुखार, कंपकंपी, मांसपेशियों में तेज दर्द, दौरे पड़ना शामिल हैं। लोगों को इस बचाव के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर खून की जांच करवानी चाहिए ताकि बीमारी पर समय रहते काबू पाया जा सके। मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप, एएनएम अनिता, रोशनी, राजेश, इंद्रावती, कमल, बिंदु मौजूद रही। संवाद