{"_id":"69f7914ed21309a18f021177","slug":"high-mast-lighting-approved-for-the-manoharapur-procurement-center-jind-news-c-199-1-sroh1009-152738-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मनोहरपुर खरीद केंद्र में हाई मास्ट लाइटिंग को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मनोहरपुर खरीद केंद्र में हाई मास्ट लाइटिंग को मिली मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मनोहरपुर खरीद केंद्र पर लंबे समय से चली आ रही रोशनी की समस्या अब दूर होने जा रही है। यहां हाई मास्ट लाइटिंग लगाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। करीब 25 लाख रुपये की लागत से यह कार्य पूरा किया जाएगा। जिससे रात के समय मंडी परिसर में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सकेगी।
खरीद केंद्र पर आसपास के कई गांवों के किसान गेहूं लेकर पहुंचते हैं। अब तक यहां लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अंधेरे में अनाज की ढुलाई, तौल और अन्य कार्यों में दिक्कतें आती थीं। जिससे किसानों के साथ-साथ श्रमिकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
समस्या को लेकर गांव के सरपंच ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के समक्ष मांग रखी थी। इसके बाद इस योजना को सिरे चढ़ाया गया। परियोजना के तहत आठ मई को तकनीकी बिड खुलेगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया तेज की जाएगी ताकि कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। किसानों को आगामी सीजन में इसका लाभ मिल सके।
वर्जन
हाई मास्ट लाइट लगने के बाद खरीद केंद्र पर रात के समय भी सुचारू रूप से कार्य हो सकेगा। इससे न केवल किसानों को सुविधा मिलेगी, बल्कि मंडी की कार्यप्रणाली भी अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगी। ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रशासन का आभार जताया है।-प्रीति सरपंच, मनोहरपुर
Trending Videos