सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   I have come to Jind not as a daughter-in-law but as the state president: Dr. Archana Gupta

बहू नहीं, प्रदेश अध्यक्ष बनकर जींद आई हूं : डॉ. अर्चना गुप्ता

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
I have come to Jind not as a daughter-in-law but as the state president: Dr. Archana Gupta
16जेएनडी27: भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अ
विज्ञापन
जींद। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। इस दाैरान उन्होंने एक ही दिन में 18 कार्यक्रमाें में हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपनी ससुराल जींद पहुंचीं डॉ. गुप्ता ने यहां पत्रकार वार्ता के दाैरान कहा कि वे बहू बनकर नहीं, प्रदेश अध्यक्ष बनकर आई हैं। बहू बनकर तो वे वर्षों से यहां आती रही हैं। इस बार प्रदेश अध्यक्ष के नाते कार्य कर्ताओं से मिलने आई हैं।

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और इनेलो पर परिवारवाद को लेकर तीखा हमला बोला। कहा-भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर सर्वोच्च जिम्मेदारियां हासिल कर सकता है। इससे उलटा कांग्रेस और इनेलो जैसी पार्टियों में नेतृत्व का आधार परिवार होता है। कांग्रेस में यदि किसी को मुख्यमंत्री बनना है तो उसके नाम के पीछे हुड्डा होना चाहिए और प्रधानमंत्री बनने के लिए गांधी परिवार से जुड़ाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य क्षेत्रीय दलों में भी परिवारवाद हावी है, जहां नेतृत्व कुछ परिवारों तक सीमित होकर रह गया है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वह स्वयं भाजपा की एक साधारण कार्यकर्ता रही हैं। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रदेशाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है जो भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का सबसे बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी को यह पता नहीं होता कि संगठन कब किस कार्यकर्ता को कौन-सी जिम्मेदारी सौंप दें। यही लोकतांत्रिक व्यवस्था पार्टी को अन्य दलों से अलग बनाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने का कार्य किया है। हरियाणा में भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में महिला नेतृत्व और अधिक मजबूत होकर सामने आएगा।

फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अर्चना गुप्ता का 18 स्थानों पर फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की वोट हर हाल में कटवानी हैं। यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed