सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Information regarding basic amenities is being collected under Census 2027.

Jind News: जनगणना 2027 के तहत मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली रही

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Information regarding basic amenities is being collected under Census 2027.
विज्ञापन
जींद। भारत सरकार की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में एक मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू हो गया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि अभियान एक माह तक पूरे जिले में जारी रहेगा। इस कार्य को सुचारू बनाने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को विभिन्न ब्लॉक में बांटा गया है।
Trending Videos

डीसी ने बताया कि प्रगणक सबसे पहले संबंधित क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार कर मकानों को क्रमवार संख्या दे रहे हैं। इस सर्वेक्षण में घर के मालिक का नाम, मोबाइल नंबर, कमरों की संख्या सहित रसोईघर, शौचालय, पेयजल, बिजली और गैस कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सभी जानकारियां मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जा रही हैं जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति आएगी। डीसी ने जिलेवासियों को आश्वासन दिया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी सूचनाएं पूर्णत गोपनीय रखी जाएंगी और इनका उपयोग केवल सरकारी नीतियां बनाने के लिए होगा।
ये जानकारियां आरटीआई के दायरे से भी बाहर हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्रगणकों का सहयोग करें और राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में सही जानकारी उपलब्ध करवाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed