{"_id":"69c00794ab3b763351065c1e","slug":"inld-youth-conference-in-memory-of-martyrs-today-preparations-complete-jind-news-c-199-1-jnd1010-150398-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहीदों की याद में इनेलो का युवा सम्मेलन आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहीदों की याद में इनेलो का युवा सम्मेलन आज, तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी22: युवा सम्मेलन स्थल का दौरा करते हुए इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला। स्रोत
विज्ञापन
नरवाना। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति में आयोजित किए जाने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। आज यह सम्मेलन नई अनाज मंडी नरवाना में होगा। इसमें प्रदेशभर के युवा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला सभा स्थल पर पहुंचीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने जिस तरह हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दिया, वह आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार और सम्मान देने में विफल रही है। विभिन्न प्रकार के कटऑफ लगाकर युवाओं को अवसरों से वंचित किया जा रहा है। वहीं, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला लगातार युवाओं और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं।
कहा कि चाहे बुढ़ापा पेंशन का मामला हो, पंजाब द्वारा पानी रोके जाने का मुद्दा या बिजली दरों में वृद्धि हर विषय पर सरकार को घेरने का काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विजेंद्र रेढू ने बताया कि इस सम्मेलन में जाति-धर्म से ऊपर उठकर बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
निरीक्षण के दौरान सुनैना चौटाला के साथ प्रदीप नैन, अंग्रेज नैन, इंद्रजीत बेनीवाल, छबिला मोर, सुशील सरपंच, प्रदीप मोर, दलबीर जाखड़, सतीश खरडवाल, संदीप बेलरखा, सुभाष नैन, रमेश नैन और राजबीर मौजूद रहे।
Trending Videos