जींद: शराब कारोबारी को फिर मिली विदेशी नंबर से धमकी, बोले- सिक्योरिटी गार्ड ज्यादा दिन नहीं बचा सकते
कॉल करने वाले ने उन्हें अपने साथ मिलकर चलने को कहा। धमकी दी कि सिक्योरिटी गार्ड ज्यादा दिन तक नहीं बचा सकते। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12 अगस्त की रात करीब आठ बजे नवीन के मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें अपने साथ मिलकर चलने को कहा। धमकी दी कि सुरक्षाकर्मी ज्यादा दिन तक नहीं बचा सकते। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया। नवीन ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। नवीन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
एक फरवरी को भी मिली थी रंगदारी की धमकी
नवीन सांगवान को इससे पहले भी एक फरवरी को रंगदारी की धमकी मिली थी। उस समय भी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया था। शहर थाना पुलिस ने तब अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ता को सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी। नवीन सांगवान की सुरक्षा के लिए पहले से ही दो पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस विदेशी नंबर से आई कॉल और धमकी के संबंध में तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।
इस मामले में जींद एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले को वेरिफाई कर लिया गया है और पुलिस की टीमें आरोपी तक पहुंचने में जुटी हैं और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।