Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Protest announced against CM Nayab Singh Saini's flag-hoisting event in Hansi; warning issued that the agitation will continue until justice is served.
{"_id":"6a7f000bba4b14eda20f3628","slug":"video-protest-announced-against-cm-nayab-singh-sainis-flag-hoisting-event-in-hansi-warning-issued-that-the-agitation-will-continue-until-justice-is-served-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सीएम नायब सिंह सैनी के ध्वजारोहण कार्यक्रम के विरोध का ऐलान, न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सीएम नायब सिंह सैनी के ध्वजारोहण कार्यक्रम के विरोध का ऐलान, न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
जींद। हिसार के डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे स्थित खटकड़ टोल प्लाजा पर तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। खाप प्रतिनिधियों ने 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ध्वजारोहण कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान भी किया है।
महापंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रदेशभर के टोल प्लाजा और प्रमुख मार्गों पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था। इसी के तहत खटकड़ टोल पर भी आंदोलन किया गया। खाप प्रतिनिधि कैप्टन रणधीर चहल, कैप्टन भूपेंद्र सिंह, कुलबीर मलिक और लीलाराम ने कहा कि जीवन कुंडू की हत्या को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि हिसार के सूर्यनगर क्षेत्र में चार अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके चलते जीवन का शव अभी तक नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।