{"_id":"6a42d70ce04f5d4f420ee533","slug":"june-30-is-the-last-date-for-admission-to-ug-courses-the-first-merit-list-will-be-released-on-july-10-jind-news-c-199-1-sroh1006-155915-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 30 जून अंतिम तिथि, 10 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 30 जून अंतिम तिथि, 10 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए केवल एक दिन का समय बचा है। 30 जून तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपने पसंदीदा कॉलेज और संकाय का चयन कर सकते हैं। वहीं कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क संचालित कर रहा है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया का निर्धारित शेड्यूल बदलने की संभावना बेहद कम है इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करें। कॉलेजों में इन दिनों आवेदन के साथ-साथ दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य लगातार जारी है।
विद्यार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जाति, आय और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवा रहे हैं ताकि मेरिट सूची जारी होने के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पहली मेरिट सूची 10 जुलाई को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली सूची में आएगा उन्हें 11 से 15 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
निर्धारित समय में फीस जमा नहीं कराने पर संबंधित सीट अगले चरण की मेरिट सूची के लिए खाली मानी जाएगी। विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेजों तथा संकायों का चयन सोच-समझकर करें। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण की जांच अवश्य कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन में संशोधन या शेड्यूल में बदलाव की संभावना नहीं है।
अब तक सरकारी कॉलेजों में आए 4,244
संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में विभिन्न 13 संकायों में 2,717 आवेदन आ चुके हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में अलग-अलग नौ संकायों में अब तक 1,527 आवेदन आए हैं। इनमें बीए कला संकाय में 400 सीटों पर 879, बीए इंग्लिश में 40 सीटों पर 50, बीए ज्योग्राफी में 40 सीटों पर 70, बीकॉम में 200 सीटों पर 149, बीसीए में 60 सीटों पर 156, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस में 60 सीटों पर 228, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 160 सीटों पर 111, बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन मैथ में 40 सीटों पर 56 और बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिक्स में 30 सीटों पर 51 आवेदन आ चुके हैं।
वर्जन
यूजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 30 जून तक है। विद्यार्थियों के पास आवेदन को लेकर केवल एक दिन का समय बचा है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है। वे निर्धारित अवधि में आवेदन कर अपना दाखिला सुनिश्चित करें। -डाॅ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य, संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद