{"_id":"6a42d53b222d47f3f60f8bf1","slug":"opposition-to-biogas-plant-in-residential-area-demand-for-relocation-from-mp-jind-news-c-199-1-sroh1009-155883-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट का विरोध, सांसद से स्थानांतरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट का विरोध, सांसद से स्थानांतरण की मांग
विज्ञापन
29जेएनडी09: राज्यसभा सांसद को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गोहाना रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में स्थापित बायो गैस प्लांट के विरोध में सोमवार को कॉलोनी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद कर्मबीर सिंह बौद्ध से प्लांट को स्थानांतरित करवाने की मांग की।
सांसद ने कहा कि यदि प्लांट के कारण आसपास की कॉलोनियों के लोगों के स्वास्थ्य या जान-माल का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्लांट को मंजूरी देने वाले अधिकारियों की होगी।
विश्राम गृह में प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए सांसद कर्मबीर सिंह बौद्ध ने कहा कि किसी भी रिहायशी क्षेत्र में इस प्रकार का प्लांट स्थापित करने से पहले स्थानीय लोगों की आपत्तियां और सुझाव लेना जरूरी था। उन्होंने कहा कि बायो गैस प्लांट से संभावित वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में संबंधित अधिकारियों को सभी पहलुओं का गंभीरता से परीक्षण करना चाहिए था। सांसद ने कहा कि लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने का किसी को अधिकार नहीं है। यदि जनविरोध के बावजूद प्लांट को रिहायशी क्षेत्र से नहीं हटाया गया तो इस मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते उचित कार्रवाई करें, अन्यथा भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि या स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के लिए वे जवाबदेह होंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में सतबीर सिंह कुंडू, मास्टर सेवा सिंह, पार्षद प्रतिनिधि बलबीर श्योराण, राकेश भनवाला, संजय कालवा, बलिंद्र सैनी मौजूद रहे।