सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap Panchayats Honor Sidhu Family Following Pardon of 57 Youths

Jind News: 57 युवकों की माफी पर खापों ने सिंधु परिवार को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Khap Panchayats Honor Sidhu Family Following Pardon of 57 Youths
22जेएनडी35: सर्वखाप भाइचारा पंचायत को संबाे​धित करते हुए कैप्टन अ​भिमन्यु। संवाद
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मशाला में रविवार को उत्तर भारत सर्व खाप भाईचारा की महापंचायत हुई। इसमें आगजनी प्रकरण में 57 युवकों को माफ करने के निर्णय पर खाप पंचायतों ने सिंधु परिवार को सम्मानित कर समाज में मेल-मिलाप का संदेश दिया। रोहतक चौरासी खाप के आह्वान पर आयोजित इस महापंचायत की अध्यक्षता सतरोल खाप के प्रधान संदीप खर्ब ने की।
Trending Videos

खाप प्रतिनिधियों ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के बड़े भाई वीरसेन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले संदीप खर्ब, रामनिवास लोहान, हरदीप और पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान को भी सम्मान दिया गया। महापंचायत में उत्तर भारत की करीब 165 खापों के चौधरियों की मौजूदगी ने इसे व्यापक सामाजिक स्वरूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सिंधु परिवार ने बदले की भावना से ऊपर उठकर 57 परिवारों को टूटने से बचाया है। इसे खाप परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया। साथ ही आगजनी की घटना को कई वक्ताओं ने राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया।

खापों की सरदारी करना तपस्या के समान है। उनके परिवार के मन में कभी किसी के प्रति दुर्भावना नहीं रही और समाज ने जो सम्मान दिया है उसे वे जीवनभर नहीं भूलेंगे। सभी भाईचारे और शांति बनाए रखें।
- कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व वित्त मंत्री
सिंधु परिवार ने समाज को जोड़ने का काम किया है। महापंचायत में विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों और किसान नेताओं ने भाग लेकर इस निर्णय को सामाजिक एकता की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
- टेकराम कंडेला, राष्ट्रीय संयोजक, सर्वखाप

पूर्व विधायक ने कहा आरक्षण की मांग को नहीं भूलना
सर्व खाप की बैठक में राजौंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे रामकुमार कटवाल ने कहा कि आज समाज के युवाओं को माफ करना बड़ी पहल है। इसके पीछे हमें आरक्षण की मांग को नहीं भूलना होगा। यह समाज के लिए जरूरी है। इसके अलावा जो बच्चे अभी दूसरे मामलों में जेल में समाज के लिए बंद हुए थे। उनकी भी पैरवी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed