{"_id":"6a7c94e04534c4b520017dbc","slug":"last-date-for-pg-admissions-extended-registrations-can-be-done-till-august-21-jind-news-c-199-1-sroh1009-158371-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीजी दाखिले की बढ़ी अंतिम तिथि, 21 अगस्त तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीजी दाखिले की बढ़ी अंतिम तिथि, 21 अगस्त तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
12जेएनडी09: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। प्रदेश के कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 21 अगस्त तक ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। कॉलेजों और विद्यार्थियों की ओर से अंतिम तिथि बढ़ाने के अनुरोध के बाद विभाग ने संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
विभाग की ओर से 11 अगस्त को जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पीजी प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी। विद्यार्थी 21 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। वहीं 18 से 22 अगस्त तक ओटीपी आधारित आवेदन में संशोधन का अवसर दिया जाएगा। कॉलेजों की ओर से विद्यार्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 18 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। सत्यापन के दौरान किसी आवेदन में आपत्ति या कमी पाए जाने पर विद्यार्थी अपने लॉगिन के माध्यम से उसे दूर कर सकेंगे।
दाखिला प्रक्रिया के पहले चरण में 23 अगस्त को पहली मेरिट सूची अस्थायी रूप से जारी की जाएगी जबकि इसका अंतिम प्रकाशन 24 अगस्त को होगा। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 25 से 27 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
खाली सीटों के लिए 28 अगस्त से फिजिकल काउंसलिंग
पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि कॉलेजों में सीटें खाली रहती हैं तो 28 अगस्त से बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग शुरू होगी। इसके बाद 29 अगस्त को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल दोबारा रजिस्ट्रेशन और आवेदन में संशोधन के लिए खोला जाएगा।
5 सितंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ मौका
विभाग के संशोधित शेड्यूल के अनुसार 30 अगस्त से 5 सितंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ खाली सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी। इसके बाद 6 से 12 सितंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन का शुल्क देकर बची हुई सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग में भाग लिया जा सकेगा।
निर्धारित तिथियों के अनुसार समय पर सभी प्रक्रिया पूरी करें : प्राचार्य
संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज, जींद के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार समय पर रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करें ताकि दाखिले से वंचित न रहना पड़े।