{"_id":"6a32fd565f4bbd47d3034ffb","slug":"last-date-for-ug-admissions-extended-to-june-30-many-faculties-have-fewer-applications-than-seats-jind-news-c-199-1-sroh1009-155245-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: यूजी दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी, कई संकायों में सीटों से कम आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: यूजी दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी, कई संकायों में सीटों से कम आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 जून कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 जून निर्धारित थी और पहली मेरिट सूची 27 जून को जारी होनी थी। आवेदन प्रक्रिया की अवधि बढ़ने के कारण मेरिट सूची का शेड्यूल में बदला जाएगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने यह निर्णय उन संकायों में अपेक्षा से कम आवेदन आने के कारण लिया है जहां सीटों के मुकाबले आवेदन संख्या कम है। इससे पहले भी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी।
प्रारंभिक शेड्यूल के अनुसार सात मई से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे लेकिन कई पाठ्यक्रमों में सीटों के अनुरूप आवेदन नहीं मिलने पर इसे बढ़ाकर 15 जून किया गया था। इसके बावजूद कुछ संकायों में पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने के चलते तिथि एक बार फिर बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
विज्ञापन
संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 2,536 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए आर्ट्स की 600 सीटों के लिए सर्वाधिक 1,339 आवेदन आए हैं।
वहीं बीबीए की 40 सीटों पर 166, बीसीए की 120 सीटों पर 358 और बीकॉम की 220 सीटों पर 260 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए इकोनॉमिक्स की 40 सीटों पर केवल 29 आवेदन आए हैं, जबकि बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों पर 150 आवेदन ही पहुंचे हैं। यही स्थिति कुछ अन्य विज्ञान संकायों में भी देखने को मिल रही है।
राजकीय महिला कॉलेज में नौ पाठ्यक्रमों के लिए कुल 1,429 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यहां बीए आर्ट्स की 400 सीटों पर 832 आवेदन आए हैं। बीसीए की 60 सीटों पर 146, बीएससी लाइफ साइंस की 60 सीटों पर 204 और बीए ज्योग्राफी की 40 सीटों पर 67 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीकॉम की 200 सीटों के लिए 141 आवेदन आए हैं, जबकि बीएससी फिजिकल साइंस की 160 सीटों पर 102 आवेदन ही पहुंचे हैं।
बाक्स
यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। कुछ संकायों में अपेक्षा से कम आवेदन आने के कारण उच्चतर शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। आवेदन तिथि बढ़ने से मेरिट सूची जारी करने के कार्यक्रम में भी बदलाव किया जाएगा। -डॉ. सत्यवान मलिक प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज