सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Welcome to Sameer and Ayush who returned after winning the trophy in Asia Zone Handball

Jind News: एशिया जोन हैंडबॉल में ट्रॉफी जीतकर लौटे समीर और आयुष का स्वागत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Sameer and Ayush who returned after winning the trophy in Asia Zone Handball
फोटो 10 नरवाना। दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खिलडियों के माता-पिता सरपंच व कोच। संवाद। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना क्षेत्र के डूमरखा कलां के समीर और डूमरखा खुर्द के आयुष ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित आईएचएफ यूथ ट्रॉफी हैंडबॉल एशिया जोन-द्वितीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीतने के बाद दोनों खिलाड़ी बुधवार शाम अपने गांव लौटे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

शाम लगभग पांच बजे दोनों खिलाड़ी नरवाना स्थित हरियल रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण और परिजन मौजूद थे। खिलाड़ियों के पहुंचते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच जुगमिंदर श्योकंद, डूमरखा कलां के सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों खिलाड़ियों समीर और आयुष को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा।
विज्ञापन

इसके बाद हरियल रेस्ट हाउस से डूमरखा गांव तक विजय जुलूस निकाला गया जिसमें खुली गाड़ियों में बैठे दोनों खिलाड़ियों पर जगह-जगह फूल बरसाए गए। ग्रामीणों ने पूरे मार्ग में उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। गांव पहुंचने पर कोच जुगमिंदर श्योकंद ने दोनों खिलाड़ियों को माला पहनाकर और पीठ थपथपाकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान खिलाड़ियों के माता-पिता भावुक हो गए और उन्होंने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी ने समीर और आयुष को सम्मान स्वरूप एक-एक साइकिल भेंट की और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। सरपंच ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने गांव बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
कोच जुगमिंदर श्योकंद ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भी ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए और अधिक उपलब्धियां अर्जित करेंगे। डूमरखा कलां के सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी ने कहा कि समीर और आयुष ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता हासिल कर डूमरखा कलां, डूमरखा खुर्द और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed