{"_id":"6ade4b0d8d1ee1f70e090152","slug":"leaders-from-various-political-parties-and-representatives-of-khap-panchayats-attended-the-condolence-meeting-for-ishwar-nain-jind-news-c-199-1-jnd1005-162724-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ईश्वर नैन की शोक सभा में पहुंचे विभिन्न दलों के नेता और खाप प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ईश्वर नैन की शोक सभा में पहुंचे विभिन्न दलों के नेता और खाप प्रतिनिधि
विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। चबूतरे के हॉल में शोक सभा में एकत्रित लोग। स्रोत ग्रामीण
नरवाना। गांव दनौदा में रविवार को हरियाणा कृषक समाज के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय ईश्वर नैन की शोक सभा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न खापों के प्रधानों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
शोक सभा से पहले सुबह आठ बजे ईश्वर नैन के निवास स्थान पर हवन का आयोजन किया गया। इसमें परिवार के सदस्यों ने आहुति डालकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सर्वजातीय बिनैण खाप के चबूतरे पर शोक सभा हुई। यहां उपस्थित लोगों ने ईश्वर नैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
शोक सभा में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और आदित्य सुरजेवाला, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र और सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधियों ने ईश्वर नैन को श्रद्धांजलि देते हुए सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना बनाए रखने पर जोर दिया। विभिन्न दलों के नेताओं और खाप प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने शोक सभा को सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया।
फोटो 8 नरवाना। चबूतरे के हॉल में शोक सभा में एकत्रित लोग। स्रोत ग्रामीण
फोटो 9 नरवाना। हवन यज्ञ करते हुए परिवार के सदस्य। स्रोत ग्रामीण।