फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Monkey menace at Jind Junction; passenger safety at risk... Railway administration oblivious.

Jind News: जींद जंक्शन पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की सुरक्षा खतरे में....रेलवे प्रशासन बेखबर

Tue, 18 Aug 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Monkey menace at Jind Junction; passenger safety at risk... Railway administration oblivious.
फोटो 17जेएनडी05-रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म-1 पर रात के समय बैठा बंदरों का झुंड। संवाद - फोटो : Archive
फोटो 17जेएनडी05
विज्ञापन

खाना या सामान देखते ही यात्रियों पर झपटते हैं बंदर, फुट ओवरब्रिज पर भी लगा रहता है जमावड़ा
यात्रियों और रेल कर्मचारियों ने उठाई बंदर पकड़वाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रेलवे जंक्शन पर बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज पर बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं। बंदरों के आतंक से यात्री और रेल कर्मचारी परेशान हैं। कई यात्रियों को काटकर घायल भी कर चुके हैं।
खाने-पीने का सामान देखते ही बंदर यात्रियों की ओर दौड़ पड़ते हैं। कई बार झपट्टा मारकर सामान छीन लेते हैं। यात्रियों और कर्मचारियों ने रेलवे प्रबंधन को बंदरों से छुटकारा दिलाने की मांग उठाई है। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

यात्रियों सुखबीर, दलेल सिंह, रोहन, जोगिंद्र और रामरूप ने बताया कि बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्लेटफार्म पर इनका सबसे ज्यादा जमावड़ा रहता है। फुट ओवरब्रिज पर भी बंदरों के झुंड नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि ट्रेन का इंतजार करते समय बंदर उनके पास पहुंच आ जाते हैं। खाना या अन्य सामान छीनने का प्रयास करते हैं। बंदरों को भगाने पर हमले का खतरा रहता है।
फुट ओवरब्रिज पर ट्रेन मैनेजर को घेरा
करीब एक माह पहले फुट ओवरब्रिज पर ट्रेन मैनेजर बाबू लाल को बंदरों के झुंड ने घेर लिया था। अचानक कई बंदर सामने आ गए और कर्मचारी घबरा गए। बंदर उनके आसपास घूमने लगे और हमला करने का प्रयास भी किया। कर्मचारी किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। इस घटना के बाद रेल कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। ट्रेन मैनेजरों को लॉबी तक जाने के लिए फुट ओवरब्रिज से गुजरना पड़ता है। यहां अक्सर बंदरों का जमावड़ा रहता है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि ऐसी स्थिति किसी यात्री के साथ बन जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
कई बार बन चुकी है हमले की स्थिति
ट्रेन मैनेजर कुलदीप मल्होत्रा, भूवन, राजकुमार और सुनील कुमार ने बताया कि बंदरों के आतंक की वजह से कई बार कर्मचारियों और यात्रियों को अपना रास्ता बदलना पड़ता है। कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर से बंदरों को पकड़वाने की मांग की। साथ ही स्टेशन परिसर में बंदरों को खाना खिलाने वालों पर भी रोक लगाई जाए।

वर्जन
रेलवे स्टेशन पर बंदरों की संख्या ज्यादा है। इससे यात्रियों और रेल कर्मचारियों में डर का माहौल बना रहता है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article