सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mustard arrivals surge at Uchana Mandi quintals higher than last year.

Jind News: उचाना मंडी में सरसों की आवक बढ़ी, बीते साल से 2,533 क्विंटल अधिक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mustard arrivals surge at Uchana Mandi quintals higher than last year.
30जेएनडी23: सरसों की फसल की सफाई करते हुए मजदूर। स्रोत किसान
विज्ञापन
जींद। किसानों को सरसों के भाव प्राइवेट खरीद केंद्रों पर एमएसपी से अधिक मिल रहे हैं। उचाना मंडी में अब तक 6,856 क्विंटल सरसों मंडी आ चुकी है जो बीते साल की अपेक्षा 2,533 क्विंटल अधिक है।
Trending Videos

6,200 रुपये सरसों का एमएसपी भाव तय किया है। 6,700 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव प्राइवेट खरीद पर मिल रहे हैं।
बीते साल इन दिनों 5,395 रुपए प्रति क्विंटल कम से कम तो अधिक से अधिक 6,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव किसानों को मिल रहे थे। इस बार सीजन की शुरुआत से लेकर अब तक भाव एमएसपी से अधिक सरसों के मिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बलजोर, राजा, जगदीश ने कहा कि सरसों की फसल के भाव सीजन की शुरुआत से जो एमएसपी के भाव से अधिक मिल रहे है। किसानों को आने वाले दिनों में भाव बढ़ने की उम्मीद है। भाव बढ़ने से 10 हजार रुपये प्रति एकड़ का फायदा किसानों को हुआ है।
किसान अपनी फसल बेचकर दो घंटे में घर चले जाते हैं। मार्केट कमेटी सचिव योगेश ने कहा कि 28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। भाव प्राइवेट परचेज पर एमएसपी से अधिक किसानों को मिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed