Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Agriculture Minister Shyam Singh Rana visited the grain market in Julana, Jind, and listened to the grievances of farmers and commission agents
{"_id":"69d8918f11012f96690644d9","slug":"video-agriculture-minister-shyam-singh-rana-visited-the-grain-market-in-julana-jind-and-listened-to-the-grievances-of-farmers-and-commission-agents-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में अनाज मंडी में पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, किसानों-आढ़तियों की सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में अनाज मंडी में पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, किसानों-आढ़तियों की सुनी समस्याएं
नई अनाज मंडी में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दौरा कर किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को सुना। किसानों और आढ़तियों ने अपनी विभिन्न मांगें और परेशानियां विस्तार से रखीं। इस दौरान मंडी से जुड़े कई अहम मुद्दे सामने आए, जिन पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया।
आढ़तियों ने मंत्री को बताया कि जुलाना में सब्जी मंडी तो बना दी गई है, लेकिन यहां पर सब्जियों का उत्पादन न के बराबर होता है। ऐसे में यह मंडी अपने मूल उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने मांग की कि इस मंडी को अनाज मंडी में परिवर्तित किया जाए ताकि इसका सही उपयोग हो सके और किसानों को सीधा लाभ मिल सके।
इसके अलावा आढ़तियों ने एक और समस्या उठाई कि मंडी में फिलहाल केवल दो ही खरीद एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके पास पर्याप्त भंडारण क्षमता नहीं है। इस कारण गेहूं और अन्य फसलों की खरीद के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग रखी कि एक और खरीद एजेंसी को यहां अलॉट किया जाए, जिससे खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके और किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सभी समस्याओं को सुनते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि जुलाना की सब्जी मंडी को अनाज मंडी में बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, हैफेड को भी यहां खरीद एजेंसी के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जिससे किसानों और आढ़तियों को राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।