{"_id":"69baf89f80d58511e3060c13","slug":"officials-arrive-at-battery-factory-demand-bribe-cbi-detains-two-jind-news-c-199-1-sroh1009-150180-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बैटरी फैक्टरी पर पहुंचे अफसरों ने मांगी घूस...सीबीआई ने दो को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बैटरी फैक्टरी पर पहुंचे अफसरों ने मांगी घूस...सीबीआई ने दो को लिया हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड पर बुधवार को एक बैटरी फैक्टरी पर जीएसटी अफसर जांच के बहाने पहुंचे। खबर उड़ी कि फैक्टरी मालिक ने उन्हें बंधक बनाकर पंचकूला से सीबीआई बुला ली है। उसने रिश्वत मांगने के दो अफसरों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, चहुंओर रही इस चर्चा की किसी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
सूत्रों के मुताबिक, शहर स्थित बैटरी बनाने वाली इस फैक्टरी पर बुधवार को रोहतक की जीएसटी टीम पहुंची थी। यह अफसर 12 मार्च को भी फैक्टरी में छापा मारने आए थे। उस रोज बिल और अन्य कागजातों की जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान फैक्टरी मालिक को कई खामियां बताई गईं।
चर्चा है कि फैक्टरी मालिक ने उस रोज प्रकरण का 20 लाख रुपये में निपटारा करने की बात कही। कुछ राशि दे भी दी गई। शेष रकम आगे देने का वादा किया। टीम इस पर राजी हो गई। हालांकि, फैक्टरी मालिक ने घूस मांगने की शिकायत पंचकूला की सीबीआई टीम से की।
बताते हैं कि सीबीआई अफसरों ने कहा कि जब रिश्वत लेने के लिए अधिकारी आएं तो उन्हें सूचित कर दें। उन्हें रंगे हाथ ही पकड़ा जाएगा। बुधवार को जीएसटी अफसरों ने आने की बात कही तो फैक्टरी मालिक नेे इसकी सूचना सीबीआई को दे दी।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने जीएसटी टीम के दो अफसरों को रिश्वत लेते पकड़ लिया। यही नहीं, उन्हें फैक्टरी में ही 4-5 घंटे बैठाकर पूछताछ भी की। बताते हैं कि सीबीआई की टीम जीएसटी अफसरों के रोहतक स्थित आवास पर भी जांच करने गई।
सदर थाना पुलिस ने सीबीआई की कार्रवाई की सूचना से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि अफसरों के बंधक बनाए जाने के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
Trending Videos