सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One unit of blood can save three lives: Dr. Goyal

एक यूनिट रक्त बचा सकता है तीन जिंदगियां : डॉ.गोयल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
One unit of blood can save three lives: Dr. Goyal
16जेएनडी27: मुख्य अतिथि राजकुमार गोयल को सम्मानित करते आयोजक साहिल खान व अन्य। स्रोत संस्थ
विज्ञापन
जींद। गांव बराह खुर्द में शहीद भगत सिंह युवा क्लब की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष व डॉ. राजकुमार गोयल शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन युवा प्रधान साहिल खान और उनकी टीम द्वारा शहीदों की स्मृति में किया गया।
Trending Videos

डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि दान कई प्रकार के होते हैं लेकिन रक्तदान सबसे महान है। उन्होंने तर्क दिया कि धन, वस्त्र और अन्न दोबारा कमाए या प्राप्त किए जा सकते हैं लेकिन मानव रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प आज तक विज्ञान भी नहीं बना पाया है। यह केवल एक इंसान के माध्यम से ही दूसरे इंसान को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गोयल ने कहा दुर्घटनाओं, ऑपरेशन और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों के समय एक अनजान रक्तदाता किसी मरीज के लिए भगवान का रूप बन जाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस जीवन रक्षक मुहिम से जुड़ें क्योंकि हमारा दिया हुआ एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। आयोजक साहिल खान ने बताया कि क्लब समय-समय पर सामाजिक कार्य करता रहता है और इस बार यह शिविर महान शहीदों की याद में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान न केवल समाज सेवा है बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने का भी एक जरिया है। इस दौरान युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed