{"_id":"6a39803ae0a28a64640e513f","slug":"protest-against-anti-employee-policies-of-sdo-jind-news-c-199-1-jnd1012-155529-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसडीओ की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसडीओ की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
04 सफीदों : प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सफीदों। शहर में स्थित सब अर्बन सब डिवीजन बिजली बोर्ड कार्यालय में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता नरेश कुमार देशवाल ने की, जबकि मंच संचालन कप्तान सिंह ने किया।
कर्मचारियों का आरोप है कि एसडीओ की ओर से लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाई जा रही हैं और प्रतिदिन ऐसे पत्र जारी किए जा रहे हैं जो कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अनावश्यक दबाव और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।
सर्कल सचिव अनिल कुमार पूनिया ने कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो कर्मचारी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय होता है या आंदोलन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर सुरेश खर्ब, अनिल ईंदल, जितेंद्र भारद्वाज, शमशेर सिंह, सुमित मलिक, कर्मवीर ऑडिटर, शंकर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, जोगिंदर शर्मा, टेकचंद गुप्ता, सुनील पांचाल व जयभगवान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।