सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shiv Parivar idol installation festival starts today, grand Kalash Yatra will be taken out

Jind News: शिव परिवार मूर्ति स्थापना महोत्सव आज से, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shiv Parivar idol installation festival starts today, grand Kalash Yatra will be taken out
फोटो 22जेएनडी17-शिव परिवार मूर्ति स्थापना महोत्सव को लेकर विधायक देवेंद्र अत्री को निमंत्रण देत
विज्ञापन
उचाना। करसिंधु स्थित मंदिर में शिव परिवार की भव्य मूर्ति स्थापना को लेकर मंगलवार से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट प्रधान सतबीर करसिंधु ने बताया कि गांव में भव्य कलश यात्रा एवं शिव परिवार मूर्ति परिक्रमा में महिलाएं भाग लेंगी।

24 जून को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें क्षेत्रभर से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रीश्री 108 तपोनिष्ठ अग्निहोत्री सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी, सांसद सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एडीसी प्रदीप कौशिक, एसडीएम रमित यादव, डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा, सर्वत शर्मा एचसीएस, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीएसपी संजय कुमार, एसई नहरी विभाग कैथल नीरज शर्मा, एसई बिजली निगम विनोद पूनिया, एक्सईएन जोगिंद्र कौशिक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मंदिर में स्थापित की जाने वाली शिव परिवार की सुंदर एवं आकर्षक मूर्तियां जयपुर के शिल्पकारों की ओर से तैयार की गई हैं, जिन्हें विशेष रूप से करसिंधु लाया गया है। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में संत-महात्माओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed